Hon’ble Chief Minister
Shri Pushkar Singh Dhami
Hon’ble Cabinet Minister, Co-operatives
Dr. Dhan Singh Rawat
Hon'ble Minister of Animal Husbandry, Fisheries
Shri Saurabh Bahuguna

मुख्य उद्देश्य

  • प्रदेश के समस्त जनपदों की संबद्ध मत्स्य सहकारी समितियों को संगठित करना, उनका पर्यवेक्षण करना तथा उनके व्यवसाय एवं कार्यप्रणाली में उन्नति हेतु आवश्यक सभी कार्य करना, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।
  • सदस्यों को मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत प्रजाति का मत्स्य बीज, मत्स्य उपकरण, जाल, खाद, मत्स्य आहार, मशीनरी तथा तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना।
  • सदस्य समितियों एवं उनके सदस्यों द्वारा उत्पादित मत्स्य की ग्रेडिंग, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, भंडारण (स्टोरेज) एवं विपणन (मार्केटिंग) की समुचित व्यवस्था करना।
  • सदस्यों की मछलियों के उचित विक्रय हेतु बाजार व्यवस्था एवं विपणन तंत्र विकसित करना।
  • नदियों, झीलों एवं जलाशयों में मत्स्य आखेट (फिशिंग) का ठेका लेना तथा जलाशयों का विकास करना।
  • विशेष परिस्थितियों में सदस्यों से मत्स्य उत्पादन स्वयं क्रय कर उसका विक्रय करना।
  • सदस्य समितियों एवं उनके सदस्यों के लिए उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति, भंडारण, वितरण तथा मत्स्य आधारित उद्योगों/परियोजनाओं की स्थापना करना।
  • जनपदों में संघ की शाखाएँ एवं डिपो स्थापित करना तथा उनका संचालन करना।
  • सदस्य समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अवैतनिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना।
  • राज्य में नए जलाशयों के विकास हेतु भूमि क्रय करना, समतलीकरण कर जलाशयों का निर्माण करना तथा उनसे सदस्यों को लाभ पहुँचाना।