Vision & Mission
🌟 Vision
उत्तराखंड राज्य में मत्स्य सहकारिता के माध्यम से एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं सतत मत्स्य क्षेत्र का निर्माण करना, जिसमें उत्तराखंड के लोगो को आधुनिक तकनीक, बाजार, प्रशिक्षण एवं अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़कर उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार किया जा सके तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।
🎯 Mission
- राज्य की समस्त मत्स्य सहकारी समितियों को संगठित कर उन्हें तकनीकी, वित्तीय एवं प्रबंधन संबंधी सहायता प्रदान करना।
- वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल तरीकों से मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करना।
- मत्स्य बीज उत्पादन, हैचरी विकास, पालन तकनीक, कोल्ड-चेन, भंडारण एवं प्रसंस्करण सुविधाओं का सुदृढ़ नेटवर्क स्थापित करना।
- मछुआरों को आधुनिक प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं नवाचार आधारित तकनीकों से जोड़ना।
- राज्य के मत्स्य उत्पादों के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विपणन तथा निर्यात को बढ़ावा देकर बेहतर मूल्य सुनिश्चित करना।
- पारदर्शी, उत्तरदायी एवं सहकारिता आधारित प्रशासन प्रणाली के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के मछुआरों को मुख्यधारा से जोड़ना।
- रोजगार सृजन, आय वृद्धि एवं सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देकर मछुआ समुदाय के समग्र उत्थान हेतु सतत प्रयास करना।